{"_id":"59caab824f1c1b6e548b498c","slug":"141506454402-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटे छोटे बच्चों ने रैली निकाल कर लोगों को दिया स्वच्छता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटे छोटे बच्चों ने रैली निकाल कर लोगों को दिया स्वच्छता का संदेश
Updated Wed, 27 Sep 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुगलसराय। पूर्व मध्य रेलवे इंटर कॉलेज के अधीन प्राइमरी स्कूल के बच्चों ने मंगलवार को रैली निकाल स्वच्छता का संदेश दिया। रैली को वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी जयप्रकाश सिंह व प्राचार्य मेजर अमरेन्द्र सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी देकर रवाना किया। रैली यूरोपियन कॉलोनी से प्रारंभ होकर समस्त नगर में भ्रमण करती हुई विद्यालय प्रांगण में आकर समाप्त हुई।
इस दौरान सीनियर डीपीओ जयप्रकाश सिंह व प्राचार्य मेजर अमरेन्द्र सिंह ने कहा कि यह एक राजनीति मुक्त अभियान है और देशभक्ति से प्रेरित है। यह प्रत्येक व्यक्ति के लिए एक जिम्मेदारी है। इस देश को स्वच्छ देश बनाने के लिए हर भारतीय नागरिक की भागीदारी की आवश्यकता है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए विश्व स्तर पर लोगों ने पहल की है। मिक्स्ड प्राइमरी स्कूल की प्रधानाध्यापिका एआर सिद्दीकी ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से भारत सरकार वेस्ट मैनेजमेंट तकनीकों को बढ़ाने के द्वारा स्वच्छता की समस्याओं का समाधान करने में प्रयासरत है। इस मौके पर एसएन सिंह, उमेश पांडेय, विनोद वर्मा, अनिता सुंदरम, कमलेश यादव, गरीमा शुक्ला आदि रहे।