फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   134 students got tablet in PG college

पीजी कॉलेज में 134 छात्र-छात्राओं को मिला टैबलेट

Sun, 02 Oct 2022 07:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 07:30 PM IST
विज्ञापन
134 students got tablet in PG college
स्थानीय पीजी कॉलेज में रविवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जंयती पर टैबलेट वितरण व गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 140 छात्र-छात्राओं के सापेक्ष 134 छात्र- छात्राओं में टैबलेट वितरण किया गया। प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पांडेय ने कहा कि आधुनिक भारत और आधुनिक शिक्षा के दौरान में सरकार युवाओं को टैबलेट देकर उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिभाशाली बनाया जा रहा है। इस मौके पर प्रो. प्रमोद कुमार सिंह, प्रो. उदय शंकर झा, नोडल डॉ. श्यामलाल यादव, डॉ. अभय कुमार वर्मा, प्रो. इंद्रदेव सिंह, प्रो. महेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. राजेश कुमार यादव, डॉ. अजय यादव व प्रो. दयानिधि सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

हीरा सिंह पीजी कॉलेज में 80 विद्यार्थियों को बांटा टैबलेट
धानापुर। विद्यार्थी देश के भविष्य हैं। इनको शिक्षित कर समृद्ध राष्ट्र की कल्पना को साकार किया जा सकता है। बदलते वैश्विक परिदृश्य में नई जरूरतों के साथ तकनीकी दक्षता भी अनिवार्य है। यह बातें कस्बा स्थित शहीद हीरा सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रविवार को आयोजित टैबलेट वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि धानापुर प्रमुख अजय सिंह ने कहीं।
विज्ञापन

इस दौरान अंतिम वर्ष के 80 छात्रों में टैबलेट वितरण किया गया जिसे पाकर छात्रों के चेहरे खिल उठे। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. राम नरेश शर्मा, नोडल अधिकारी डॉ. संदीप कुमार यादव, प्रधान संघ ब्लाक अध्यक्ष राजेश सिंह, डॉ. नौशाद अहमद, नंदलाल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed