{"_id":"5c1fd324bdec2256e821e616","slug":"131545589540-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटेल नगर को मिला सबसे साफ वार्ड का प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटेल नगर को मिला सबसे साफ वार्ड का प्रमाण पत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। स्वच्छता का हाल जानने और लोगों को जागरूक करने के लिए शासन की ओर नगर पालिका और नगर पंचायतों में स्वच्छता प्रतिस्पर्धा का आयोजन हुआ। इसमें पीडीडीयू नगर के पटेल नगर को सबसे साफ वार्ड चुना गया है। रविवार को केवीके में एडीएम बच्चालाल ने प्रतिस्पर्धा में अव्वल आने वाले वार्डों के सभासदों और चेयरमैनों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ स्वच्छता कार्यक्रम को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया।
स्वच्छता प्रतिस्पर्धा में पीडीडीयू नगर के पालिका का वार्ड संख्या 22 पटेल नगर जिले में अव्वल, सदर नपं का वार्ड संख्या तीन कमला नगर वार्ड दूसरे स्थान पर है। इसके अलावा मुगलसराय का वार्ड नंबर 18, चकिया नपं का शक्ति नगर व कालीनगर वार्ड भी रैंकिंग में शामिल हैं। वहीं सैयदराजा नपं स्वच्छता के मामले में जिले में सबसे फिसड्डी है। स्वच्छता के लिए बेहतर कार्य करने वाले सभासदों को अपर जिलाधिकारी ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार स्वच्छता को लेकर काफी गंभीर है और लोगों को जागरूक करने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है। । इसकी तहत स्वच्छता प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया। बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था वाले वार्डों के विकास के लिए शासन स्तर से अतिरिक्त धनराशि मुहैया कराई जाएगी। चेयरमैन व वार्ड सभासद साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। साथ ही नगरीय क्षेत्र में पात्रों का चयन कर उनके घरों में शौचालयों का निर्माण भी कराया जाना चाहिए। इस दौरान एसडीएम जियालाल सरोज, नगर पालिका चेयरमैन संतोष खरवार, सदर नपं चेयरमैन रविंद्रनाथ गोड़, सैयदराजा चेयरमैन विरेंद्र जायसवाल, चकिया चेयरमैन अशोक बागी, ईओ राजेंद्र प्रसाद, इकबाल बाबू, निधी तिवारी, चंद्रप्रकाश तिवारी उर्फ डब्बा गुरु, विवेक सिंह, अनिल सिंह उपस्थित रहे।