फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   रेलकर्मी के एकाउंट से हैकरों ने उड़ाए अस्सी हजार रुपये

रेलकर्मी के एकाउंट से हैकरों ने उड़ाए अस्सी हजार रुपये

Tue, 04 Dec 2018 12:44 AM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
रेलकर्मी के एकाउंट से हैकरों ने उड़ाए अस्सी हजार रुपये

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। स्थानीय रेल मंडल में तैनात और प्रयागराज में ड्यूटी पर गए नगर क्षेत्र के परशुरामपुर निवासी एक रेलकर्मी के एकाउंट से हैकर ने 80 हजार रुपये उड़ा दिए। घटना 17 नवंबर की रात की है। एसबीआई कार्यालय, पुलिस और एसपी के यहां गुहार लगान के बाद घटना के 17वें दिन जीआरपी पीडीडीयू नगर ने पीड़ित रेलकर्मी की शिकायत पर सोमवार को मुकदमा दर्ज किया है।

दरअसल रेलकर्मी भुवनेश्वर मंडल कार्यालय में तैनात है। वह ड्यूटी पर प्रयागराज में गया हुआ है। उसके बैंक का खाता एसबीआई पीडीडीयू नगर में है। उसने बताया उनके खाते से 17 नवंबर की रात को दो बार में 80 हजार रुपये निकाल लिए गए। उनके मोबाइल पर जब मैसेज आया तो वे सन्न रह गए। जब बैंक से पता किया तो जानकारी हुई कि वाराणसी के लंका स्थित एटीएम से रुपये निकाले गए हैं। इसके बाद वह भागदौड़ करने लगा। लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला। काफी दौड़भाग करने पर घटना के 17 दिन बाद जीआरपी ने मुकदमा दर्ज किया है। जीआरपी कोतवाल आरके सिंह ने बताया कर्मी ने तहरीर दी है। विवेचना करने के बाद ही स्पष्ट होगा कि कितनी बार में रुपये निकाले गए हैं। कर्मी के मोबाइल पर रुपये निकालने का एक ही बार मैसेज आया था। मामले की जांच की जा रही है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed