{"_id":"5bdf4626bdec22699f126dc9","slug":"131541359142-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसाधारण बेपटरी, डाउन जनसाधारण रद्द, बदले मार्ग से आई पांच ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसाधारण बेपटरी, डाउन जनसाधारण रद्द, बदले मार्ग से आई पांच ट्रेन
Updated Mon, 05 Nov 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पटना पीडीडीयू रेल मार्ग पर दानापुर रेलवे स्टेशन के समीप रविवार की शाम 13257 अप पटना नई दिल्ली जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेन की चार बोगिया बेपटरी हो गई। हालांकि इस घटना में जान माल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन मार्ग अवरूद्ध होने से पटना मड़ुआडीह जनशताब्दी एक्सप्रेस और पटना पीडीडीयू मेमू को निरस्त किया गया। वहीं पांच ट्रेनों को गया के रास्ते चलाया गया।
शाम पौने चार बजे जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेन दानापुर के प्लेटफार्म संख्या चार से खुली थी। ट्रेन स्टेशन परिसर के सेंट्रल केबिन के पास पहुंची ही थी कि इंजन, जनरेटर के बाद की चार बोगी पटरी से उतर गई। घटना के समय ट्रेन की स्पीड काफी कम थी। जिससे जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। इससे अप लाइन पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना पाकर जीएम एलसी त्रिवेदी, डीआरएम दानापुर, आरपीएफ कमांडेंट दलबल के साथ पहुंचे। रेलवे कर्मियों ने बोगी को हटाने का काम शुरू कर दिया। हालांकि इससे 12393 अप संपूर्णक्रांति एक्सप्रेस, अप 12309 राजधानी एक्सप्रेस, अप 12367 विक्रमशिला एक्सप्रेस, अप 12401मगध एक्सप्रेस, अप 12317कोलकता अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन को गया के रास्ते पीडीडीयू नगर लाया गया। वहीं अप 15126 पटना-मांडुआडीह जनशताब्दी एक्सप्रेस, पटना-दीनदयाल उपाध्याय मेमू ट्रेन का संचालन रद्द कर दिया गया। वहीं दानापुर बेंगलुरू संघमित्रा 20.10 के बजे जगह 00.00 बजे, दानापुर पुणे को 22.55 के जगह सुबह 6 बजे रवाना किया गया। इस घटना के चलते आरा, बक्सर, दिलदारनगर आदि जंक्शन से इन ट्रेनों में सवार होने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि डाउन की तरफ जाने वाली ट्रेनों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा।