{"_id":"5b8edb8e867a55485b30dbe8","slug":"131536088974-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक के धक्के से बाइक सवार युवक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक के धक्के से बाइक सवार युवक घायल
Updated Sat, 22 Sep 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बढुआ गोदाम। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के डुमरांव मोड़ पर शनिवार की सुबह दस बजे के करीब ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने युवक की हालत गंभीर होने पर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। गाजीपुर जिले के मरदह थाना क्षेत्र के बोगना गांव निवासी प्रमोद (28) पुत्र हरिनारायण चौहान अपने इलाज के लिए बाइक से मऊ आ रहा था। वह डुमरांव मोड़ के पास पहुंचा ही था कि सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गया। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।