{"_id":"5b4f90b94f1c1b4c748b5bc0","slug":"131531941049-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस पर जनपद में लगेंगे सात लाख पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस पर जनपद में लगेंगे सात लाख पौधे
Updated Thu, 19 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वन विभाग द्वारा जनपद में सात लाख 42 हजार 317 नए पौधे लगाने की योजना है। कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा के लिए डीएम नवनीत सिंह चहल ने बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों संग बैठक कर जानकारी ली। डीएम ने पौधरोपण अभियान में शामिल अन्य विभागों के अधिकारियों को सात अगस्त तक स्थान के चयन व गड्ढा खुदवाने की प्रक्रिया पूर्ण कराने का निर्देश दिया। वहीं अभियान की सफलता को जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को तैनात करने के निर्देश दिए।
डीएफओ मनोज खरे ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सात लाख के अधिक पौधों के रोपण का लक्ष्य रखा गया है। इसमें वन विभाग की ओर से वन क्षेत्र में दो लाख 23 हजार 329 पौधे लगाए जाएंगे। इसके अलावा अन्य विभागों की ओर से विद्यालयों, सरकारी कार्यालयों, सार्वजनिक भवन, नहरों के किनारे, किसानों के खेतों में व मेड़ पर पौधों का रोपण करने का लक्ष्य रखा गया है। कहा कि ग्राम्य विकास, राजस्व, पंचायती राज, आवास विकास, औद्योगिक विकास, नगर विकास, लोक निर्माण, सिंचाई, रेशम, कृषि, पशुपालन, सहकारिता, उद्योग, विद्युत, शिक्षा, श्रम, स्वास्थ्य, परिवहन, रेलवे, उद्यान व पुलिस विभाग को भी अभियान में शामिल किया गया है। विभागों को जनपद में पौधरोपण के साथ ही 15 अगस्त के दिन चलाए जाने वाले विशेष अभियान के लिए अलग से लक्ष्य दिया गया है। जिलाधिकारी नवनीत सिंह ने संबंधित विभागों को अभी से तैयारी में जुटने का निर्देश दिया। कहा कि हर हाल में निर्धारित लक्ष्य को पूरा किया जाना चाहिए। अभियान की सफलता के लिए निर्वाचन की तर्ज पर सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किए जाएंगे। बैठक में डीआईओएस विनोद राय, बीएसए भोलेंद्र प्रताप, डीपीआरओ उमाशंकर मिश्रा, एक्सईएन लोक निर्माण मिथिलेश कुमार, उद्योग उपायुक्त गौरव मिश्रा, सीओ प्रदीप सिंह चंदेल उपस्थित रहे।