{"_id":"5b007e114f1c1bd3408b688d","slug":"131526758929-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चकबंदी प्रक्रिया से किसानों में नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चकबंदी प्रक्रिया से किसानों में नाराजगी
Updated Sun, 20 May 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शिकारगंज। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने गनेशपुर के किसानों के साथ गांव में की जा रही चकबंदी के विरोध में शनिवार को उपजिलाधिकारी दीप्तिदेव यादव को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने चकबंदी प्रक्रिया को ठीक करने की मांग की। आरोप लगाया कि अधिकारी मौके पर गए बिना ही चकबंदी की प्रक्रिया को पूरी कर रहे हैं। जिसमें बाग-बगीचा, कुआं एवं मकान को दर्शाने के अलावा पहाड़ी से लेकर समतल भूमि तक की मालियत एक बराबर लगाई गई है। प्रक्रिया में सड़क, चकरोड के अलावा किसानों द्वारा बेची गई जमीनों को भी पुन: उनके नाम से दर्ज किया जा रहा है। किसानों ने एसडीएम से नए सिरे से चकबंदी कराने की मांग किया। इस दौरान तहसील अध्यक्ष विरेंद्र पाल, चंद्रिका, रमेश, जमुना, रमेशचंद्र, रामनरेश, रमाशंकर, मोहन सिंह, त्रिभूवन मौर्य, अलियार मौजूद थे।