{"_id":"5ac2878a4f1c1bba618b510c","slug":"131522698122-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय विद्यालयों में पठन-पाठन शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय विद्यालयों में पठन-पाठन शुरु
Updated Tue, 03 Apr 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नियामताबाद संवाददाता के अनुसार डिहवां स्थित प्राथमिक विद्यालय में बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह ने अंग्रेजी माध्यम के स्कूल का शुभारंभ किया। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों का नामांकन अंग्रेजी माध्यम के परिषदीय विद्यालय में कराने का आह्वान किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान चंद्रजीत यादव, प्रीति सिंह, मुहम्मद अशरफ, मेराज अहमद, सुमन यादव, अर्चना सिंह मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय घूरो में बीईओ सुरेश सिंह ने उद्घाटन किया। अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा देने के लिए तारनपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय पर प्रधान रंजना देवी ने फीता काटकर नए सत्र का शुरुआत किया। प्राथमिक विद्यालय पटनवा पर सोमवार को विदाई कार्यक्रम हुआ। जिसमें कक्षा पांच पास कर चुके छात्रों को प्रमाण पत्र दिया गया। नौगढ़ संवाददाता के अनुसार पांच परिषदीय विद्यालयों अंग्रेजी की शिक्षा देने के लिए सोमवार को खंड शिक्षा अधिकारी व ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों की मौजूदगी में शिक्षण कार्य आरंभ हुआ।