{"_id":"5a47e02b4f1c1bc20a8b5950","slug":"131514659883-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने हेमंत मौर्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने हेमंत मौर्य
Updated Sun, 31 Dec 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नौगढ़। बार एसोसिएशन नौगढ़ का वार्षिक चुनाव शनिवार को सम्पन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष और महामंत्री पद के लिए एसोसिएशन के 43 सदस्यों ने मतदान किया। दोपहर तीन बजे चुनाव अधिकारी केएन मौर्य की देखरेख में मतों की गणना आरंभ हुई।
अध्यक्ष पद पर हेमंत कुमार मौर्य को 27 मत प्राप्त हुए और सत्यानंद तिवारी को 16 मत प्राप्त हुए तथा महामंत्री पद के लिए रामचंद्र को 23 मत और बबुंदर को 20 मत प्राप्त हुआ। चुनाव अधिकारी केएन मौर्य ने अध्यक्ष पद के लिए हेमंत कुमार मौर्य और महामंत्री के लिए रामचंद्र को निर्वाचित घोषित किया। जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए जैसलाल, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए कैलाश मौर्य, आडिटर पद के लिए अंगद, कोषाध्यक्ष के लिए जीलाजीत यादव, उपमंत्री के लिए अजीत कोल को सहायक चुनाव अधिकारी बाबूलाल शर्मा ने निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया।