फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   एक ही छत के नीचे सुलझेंगी महिलाओं की उलझन

एक ही छत के नीचे सुलझेंगी महिलाओं की उलझन

Mon, 09 Oct 2017 01:23 AM IST
Updated Mon, 09 Oct 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
एक ही छत के नीचे सुलझेंगी महिलाओं की उलझन

विज्ञापन
चंदौली। आपकी सखी आशा ज्योति योजना के तहत जनपद में 181 केंद्र का निर्माण किया जाएगा। इससे एक ही छत के नीचे महिलाओं की समस्याएं सुलझाई जाएंगी। पारिवारिक विवाद के मामलों को सुलझ समझौते के माध्यम से हल कराने के लिए सुगमकर्ताओं की टीम रहेगी तो स्वास्थ्य परामर्श के लिए नर्स और एएनएम भी केंद्र में मौजूद होंगी। केंद्र के निर्माण हेतु जिला प्रोबेशन कार्यालय की ओर से जमीन चिह्नित कर ली गई है।

महिला सशक्तिकरण और पारिवारिक मामलों के निबटारे के लिए शासन की ओर से आपकी सखी आशा ज्योति योजना के तहत 181 कार्यक्रम शुरू किया गया है। जिले में 181 टीम कार्य तो कर रही है लेकिन अभी तक इसके लिए केंद्र का निर्माण नहीं हो सका है। लेकिन शीघ्र ही जिला मुख्यालय पर केंद्र का निर्माण भी शुरू करा दिया जाएगा। जिला प्रोबेशन विभाग ने पालीटेक्निकल के पास 12 विस्वा जमीन चिह्नित कर ली है। केंद्र निर्माण के लिए शीघ्र ही शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। जिला प्रोबेशन अधिकारी एसके सोनी ने बताया कि 181 केंद्र में सुगमकर्ताओं की टीम के महिलाओं की समस्याओं को सुनने के लिए मौजूद रहेगी। इसके अतिरिक्त केंद्र में महिला पुलिस चौकी की भी स्थापना का प्राविधान है। साथ ही महिलाओं को चिकित्सकीय परामर्श हेतु स्वास्थ्य विभाग की ओर से नर्स और एएनएम की तैनाती भी की जाएगी। महिलाओं की सुविधा के लिए केंद्र में एटीएम भी लगाया जाना है। इसके निर्माण पर लगभग साढ़े तीन करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। बताया कि शासन स्तर से निर्देश और बजट प्राप्त होने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed