{"_id":"59a3172a4f1c1b5b508b46b9","slug":"131503860522-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैरियर तोड़ने पर नाराज ग्रामीणों ने किया सड़क जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैरियर तोड़ने पर नाराज ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
Updated Mon, 28 Aug 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इलिया (चंदौली)। क्षेत्र के उत्तर प्रदेश बिहार राज्य को जोड़ने वाला मालदह पुल पर भारी वाहनों का प्रवेश रोकने के लिए बने बैरियर को कुछ लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। इसको लेकर रविवार को सैकड़ों ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया और बैरियर लगाने की मांग करते हुए धरने पर बैठ गए। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने पुन: बैरियर लगाने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया।
क्षेत्र के मालदह गांव के पास पीडब्लूडी द्वारा सड़क पर गुजरने वाले भारी वाहनों को बिहार की तरफ आने और जाने के लिए रोक लगाने को बैरियर लगाया गया था। लोगों का आरोप था कि कुछ खनन माफियाओं के इशारे पर गिट्टी और बालू से लोड ट्रकों को यूपी से बिहार ले जाने के लिए शनिवार की रात बैरियर को जेसीबी से क्षतिग्रस्त कर दिया गया। ताकि बालू लदे ट्रक बेरोकटोक बिहार सीमा में आसानी से जा सकें। इस दौरान बचाई चौबे, बिंदू चौबे, धीरेंद्र चौबे, धनुषधारी चौबे, इंद्रासन पांडेय, मिथिलेश चौबे, अर्जुन राम, नरसिंह राम, बाबूलाल राम, नरेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन