{"_id":"5990ab7e4f1c1b3d778b456b","slug":"131502653310-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री आवास निर्माण में लापरवाही पर बीडीओ व सेक्रेटरी होंगे जिम्मेदार-सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री आवास निर्माण में लापरवाही पर बीडीओ व सेक्रेटरी होंगे जिम्मेदार-सीडीओ
Updated Mon, 14 Aug 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सकलडीहा। मुख्यमंत्री और प्रमुख सचिव के कड़े तेवर के बाद जिला प्रशासन प्रधानमंत्री आवास निर्माण को लेकर काम शुरू कर दिया है। रविवार को प्रभारी सीडीओ व पीडी ऋषि मुनी उपाध्याय ने ब्लाक सभागार में रविवार को बीडीओ और सचिवों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि लक्ष्य के सापेक्ष निर्माण कार्य पूरा न होने पर कार्रवाई की जाएगी।
प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री वर्ष 2019 से पूर्व हर गरीब को अपना छत मुहैया कराना चाहते है। इस क्रम में वर्ष 2016-17 में 1263 आवास आवंटित किया गया था। यह लक्ष्य पूरा नही हुआ कि दूसरा लक्ष्य वर्ष 2017-18 का 606 प्रधानमंत्री आवास बनाने की सूची जारी कर दिया गया, लेकिन पिछले वर्ष का लक्ष्य अधूरा होने पर जिला प्रशासन परेशान है। रविवार को प्रभारी सीडीओ व पीडी ऋषिमुनी, बीडीओ, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी, रोजगार सेवक, तकनीकी सहायक व अवर अभियंता के साथ निर्माण कार्य की समीक्षा किया। इस दौरान लक्ष्य के सापेक्ष निर्माण कार्य शुरू न होने पर कई सचिवों को हिदायत दी। चेताया कि तय सीमा के अंदर निर्माण कार्य पूरा न होने पर संबंधित के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। इस मौके पर बीडीओ श्रवण कुमार राय, एडीओ मुमताज अहमद,लेखाधिकारी सियालाल, ग्राम पंचायत अधिकारी मनोज सिंह, शिवाजी सिंह, गनेश यादव, सुभाष भारती, राम सिंह, विनोद सेठ, राजाराम आदि मौजूद रहे।