{"_id":"5973a7704f1c1b0f488b456a","slug":"131500751728-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौधरोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौधरोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
Updated Sun, 23 Jul 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुगलसराय। भारतीय जनता पार्टी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष में हरियाली कार्यक्रम के तहत अलग अलग स्थानों पर पौधरोपण किया गया। इस दौरान गोष्ठी में पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।
भारतीय जनता पार्टी नगर इकाई की ओर से अलीनगर और काली महाल सेक्टर के विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण किया गया। इस दौरान नगर अध्यक्ष डॉ. विश्वनाथ चौहान ने कहा कि हमारी आने वाली पीढ़ी व देश की प्रगति शुद्ध पर्यावरण में निहित है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए भाजपा पौधरोपण के साथ ही अन्य उपाय करने को दृढ़ संकल्पित है ।
विज्ञापन
जिला संगठन विस्तारक आशीष मिश्रा ने कहा कि एक वृक्ष दस पुत्रों के सामान होता है। इस अवसर पर आशीष मिश्रा, आलोक वरुण, आशीष गुप्ता, दीनानानाथ जायसवाल, भरत चौहान, जितेन्द्र गुप्ता, संतोष चौहान, सतीश चौहान, सुधीर पांडेय, राजबली, योगी आनंद प्रताप, डॉ. अनिल शर्मा उपस्थित रहे। इसी तरह जिला मंत्री राहुल जायसवाल के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष पर अपने बूथ पर वृक्षारोपण अभियान के तहत मैनाताली वार्ड के बूथ संख्या 61 धर्मशाला स्थित नगर पालिका बालिका इंटर कालेज के प्रांगण में पौधरोपण किया गया। भीम मोदी ने कहा कि पौधरोपण करना हर मनुष्य का कर्तव्य है। इस अवसर पर सुधीर चौहान, आकाश पांडेय, अविनाश सिंह, धर्मप्रकाश जायसवाल, अतुल जायसवाल,निरुद्दीन, अनिल पांडेय, कमर जहां बेगम, मुहम्मद बदरूल इस्लाम, धर्मेंद्र कुमार, राशिद अली उपस्थित रहे।
विज्ञापन