फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   नकब लगाकर नगदी सहित हजारों की चोरी

नकब लगाकर नगदी सहित हजारों की चोरी

Sun, 23 Jul 2017 12:51 AM IST
Updated Sun, 23 Jul 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
नकब लगाकर नगदी सहित हजारों की चोरी

विज्ञापन
धानापुर। कस्बा स्थित धानापुर चहनियां मुख्य मार्ग पर स्थित इमरान खां के घर में शुक्रवार की रात चोरों ने घर के पीछे से दीवाल में सेंध लगाकर 12 हजार नगदी सहित पचासों हजार के सामान पर हाथ साफ कर दिया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात बिजली न होने के कारण इमरान अपने परिवार के साथ गर्मी के कारण कमरे के बाहर बरामदे में सो रहा था। मध्य रात्रि के लगभग चोरो ने घर के पीछे से दीवाल में सेंध लगाकर चोरों ने उसमें रखा सूटकेस लेकर फरार हो गये। शनिवार की सुबह घर में चोरी होने की जानकारी होने पर उसके घर में दहशत मच गई। भुक्तभोगी के अनुसार घर में रखे सूटकेस में 12 हजार रुपये नगद, सोने का एक कर्ण1फूल, चांदी की एक जोड़ी पायल व कीमती कपड़े थे। जो लगभग पचास हजार के थे। घटना की जानकारी भुक्तभोगी ने स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस गांव के ही एक संदिग्ध युवक को थाने लाकर पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष सुनील चौरसिया ने बताया कि पूछताछ चल रही है। जल्द ही चोर पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed