फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   नगर निकाय के कार्यों का संचालन करेंगे अधिशासी अधिकारी

नगर निकाय के कार्यों का संचालन करेंगे अधिशासी अधिकारी

Thu, 20 Jul 2017 12:58 AM IST
Updated Thu, 20 Jul 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
नगर निकाय के कार्यों का संचालन करेंगे अधिशासी अधिकारी

विज्ञापन
चंदौली। नगर निकायों का कार्यकाल अब समाप्त होने को है। समय से निकाय चुनाव नहीं होने की दशा में अध्यक्षों का कार्यकाल समाप्त होने के उपरांत निकाय के कार्यों के संचालन की जिम्मेदारी अधिशासी अधिकारी के पास होगी। वहीं निकाय की वित्तीय जिम्मेदारी अधिशासी अधिकारी व वहां तैनात लेखाधिकारी या लेखा विभाग में कार्यरत कर्मचारी को संयुक्त रूप से सौंप दी जाएगी। हालांकि नगर निकाय समिति के पास नगरीय क्षेत्र की जनता को दिए जा रहे सुविधाओं की निगरानी का हक होगा और उसे अधिकार होगा कि बहुमत से पास किसी प्रस्ताव का सुझाव निकाय का संचालन कर रहे अधिशासी अधिकारी को दे सके। हालांकि इसके लिए उन्हें किसी भी तरह का मानदेय नहीं दिया जाएगा। यह व्यवस्था अगले अध्यक्ष के चयन तक प्रभावी रहेगी। नगर निकायों का चुनाव समय पर नहीं होने की दशा में यूपी नगर पालिका अधिनियम 1916 व नगर निगम अधिनियम 1959 में दी गई व्यवस्था के तहत निकायों के कार्यों के संचालन की जिम्मेदारी अधिशासी अधिकारी के पास होगी। नगर निकाय समिति भंग नहीं होगी। नगर निकायों के अध्यक्षों के कार्यकाल की गणना शपथ-ग्रहण के बाद आयोजित बोर्ड की पहली बैठक से की जाएगी। अध्यक्ष कार्यकाल समाप्त होने के बाद बोर्ड की बैठक में बहुमत से पास किसी प्रस्ताव का सुझाव अधिशासी अधिकारी को दे सकेगा। इसके अलावा नगर क्षेत्र की जनता को दिए जा रहे सुविधाओं की निगरानी भी करेगा। हालांकि इन कार्यों के लिए समिति को शासन से किसी भी प्रकार का भत्ता या मानदेय नहीं दिया जाएगा। नगर निकाय में अध्यक्षों का कार्यकाल पूर्ण होने के बाद वित्तीय जिम्मेदारी अधिशासी अधिकारी के साथ वहां तैनात लेखाधिकारी या लेखा विभाग में कार्यरत संबंधित कर्मचारी के पास संयुक्त रूप से होगी, जिसे अधिशासी अधिकारी द्वारा पहले से ही नामित हो। शासनादेश में उल्लिखित शर्तों के मुताबिक इनके संयुक्त हस्ताक्षर से चेकों का आहरण किया जाएगा। नकद धनराशि आहरण पर पाबंदी रहेगी। इस बाबत प्रमुख सचिव कुमार कमलेश ने जिलाधिकारी को पत्र प्रेषित कर शासनादेश में उल्लिखित व्यवस्था को नगर निकायों में अध्यक्षों के कार्यकाल पूर्ण होने के बाद लागू करने का निर्देश दिया है, ताकि निकाय के कामकाज में किसी भी तरह की दिक्कत या बाधा न उत्पन्न हो।


चंदौली। जिला मुख्यालय स्थित चन्दौली नगर पंचायत की अध्यक्ष मीनाक्षी देवी का कार्यकाल चार अगस्त को खत्म हो रहा है। इसके बाद निकाय के संचालन की जिम्मे यहां तैनात ईओ राजेंद्र प्रसाद को मिल जाएगा। वहीं सैयदराजा नगर पंचायत अध्यक्ष इम्तियाज खान पप्पू का कार्यकाल 31 जुलाई को समाप्त हो जाएगा। ऐसी दशा में ईओ पूजा सिंह नगर पंचायत के कार्यों का प्रबंधन व संचालन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed