{"_id":"595bed784f1c1bb4068b45da","slug":"131499196792-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरचार्जिंग में फूड स्टाल पर जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरचार्जिंग में फूड स्टाल पर जड़ा ताला
Updated Wed, 05 Jul 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुगलसराय। सहायक वाणिज्य प्रबंधक अंजय तिवारी ने यात्रियों से ओवर चार्जिंग और घटिया खाद्य सामग्री बेचने पर स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन चार के हावड़ा छोर पर स्थित गृहम फूड स्टाल पर ताला जड़ दिया। यही नहीं एक्सप्रेस फूड स्टाल पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। इस कार्रवाई से स्टेशन पर अवैध वेंडरों और स्टाल संचालकों में खलबली की स्थिति रही।
हावड़ा दिल्ली रूट पर सबसे महत्वपूर्ण ए प्लस श्रेणी वाले रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन दो सौ जोड़ी से अधिक ट्रेनें गुजरती हैं। हजारों यात्रियों के खान पान की व्यवस्था संभालने के लिए सभी रेलवे प्लेटफार्मों पर स्टाल स्थापित किए गए हैं। स्टालों पर खराब खाना और पानी की बोतलों पर ओवरचार्जिंग का आरोप लगाया जाता रहा है। । इसकी शिकायत रेल मंत्रालय के ट्वीटर पर की गई। मंगलवार की सुबह एसीएम अंजय तिवारी ने स्टाल की जांच पड़ताल की। इसमें ओवरचार्जिंग के अलावा यहां बिक रही खाद्य सामग्री भी घटिया मिली। इस पर उन्होंने कैटरिंग इंस्पेक्टर विजय कुमार को स्टाल पर ताला जड़ने का निर्देश दिया। इस पर विजय कुमार और आरपी तिवारी ने स्टाल को बंद कर ताला जड़ दिया। एसीएम अंजय तिवारी ने एक्सप्रेस फूड की भी जांच की। यहां गंदगी और ओवरचार्जिंग की शिकायत पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। मंगलवार को हुई इस कार्रवाई से स्टाल संचालकों में हड़कंप की स्थिति रही।