फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   131 got their blood pressure and 115 got their sugar checked.

Chandauli News: 131 ने बीपी और 115 ने शुगर की कराई जांच

Thu, 12 Mar 2026 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
131 got their blood pressure and 115 got their sugar checked.
चकिया जिला संयुक्त चिकित्सालय में इलाज के लिए जुटे मरीज। संवाद - फोटो : बंदी के कगार पर साइंस और ग्लासवेयर उद्योग, गैस का सिर्फ दो दिन का स्टॉक
चकिया। जिला संयुक्त चिकित्सालय आने वाले 30 से 45 वर्ष आयु के अधिकांश युवाओं में बीपी और शुगर के लक्षण जांच में मिल रहे हैं। अस्पताल में युवा बीपी, शुगर की जांच कराते हुए दिखाई दे रहे हैं। बुधवार को 584 लोगों की ओपीडी हुई। इसमें 131 ने बीपी और 115 ने शुगर की जांच कराई। चिकित्सकों ने दिनचर्या, खानपान आदि में बदलाव की सलाह दी है।
विज्ञापन

पहले ये रोग 50 वर्ष की आयु से ऊपर वालों को होता था। इसे वंशानुगत भी माना जाता था, मगर आज के दौर में युवा वर्ग भी तेजी से इसकी चपेट में आ रहे हैं। सीएमएस डॉ. आरबी सिंह ने बताया कि इसके लिए अस्पताल में अलग केंद्र बनाकर जांच की जाती है। अस्पताल की ओपीडी में आने वाले युवा शुगर और बीपी से ग्रसित मिल रहे हैं। डॉ. आरआर यादव का कहना है कि इससे बचने के लिए युवा पीढ़ी को लाइफ स्टाइल के प्रति सजग होना होगा। युवाओं को शुगर और बीपी होने का मुख्य लाइफ स्टाइल है। आज के युवा किसी भी कार्य को सामान्य रूप से नहीं लेते हैं। कार्यक्षेत्र की जबावदेही को सामान्य रूप से नहीं लेने की वजह से वे मानसिक दबाब और तनाव के शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन

दबाव और तनाव से शुगर और बीपी की बीमारी हो रही है। लोगों ने शारीरिक श्रम करना छोड़ दिया है। गुटखा, सिगरेट तथा मद्यपान से भी यह बीमारी हो रही है। जिला संयुक्त अस्पताल के सीएमएस डॉ आरबी सिंह ने बताया कि चिकित्सालय में बुधवार को 584 लोगों ने ओपीडी में इलाज कराया। इसमें 382 आभा एप से जुड़े थे। चिकित्सकों के निर्देश पर 131 लोगों ने बीपी और 115 लोगों ने शुगर की जांच कराई। बताया कि बीपी-शुगर से पीड़ित युवाओं की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed