{"_id":"5cb0e52fbdec222aaf37d583","slug":"121555096879-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैशाखी की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैशाखी की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। सिक्ख समुदाय की ओर से तीन दिवसीय बैशाखी पर्व की शुरूआत शोभायात्रा के साथ हुई। शुक्रवार की शाम नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा के दौरान पूरा नगर ‘सतनाम वाहे गुरु, वाहे गुरु सतनाम’ गीत से गुंजायमान रहा। वहीं शोभायात्रा में शामिल पंच प्यारे को देखने के लिए लोग जुटे। वहीं शोभायात्रा में प्रसिद्ध रागी जत्था ने भजनों से लोगों का मन मोहा वहीं अमृतसर से आए गतका पार्टी के हैरतअंगेेज करतबों को देख कर लोग आश्चर्यचकित रहे।
बैैशाखी पर्व की तैयारी पिछले एक पखवारे से चल रही है। प्रतिदिन सिख समुदाय के लोग प्रभात फेरी निकाल रहे हैं। शुक्रवार को शोभायात्रा की तैयारी में सुबह से ही गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के लोग जुट गए। नगर के रेलवे इंडियन इंस्टीट़्यूट खेल मैदान में लोग एकत्र हुए। यहां से शाम सात बजे भव्य शोभायात्रा की शुरूआत हुई। शोभायात्रा में सबसे आगे पंच प्यारे के रूप में सजे बच्चे चल रहे थे। इनके पीछे टाटा से आए धार्मिक आर्केस्ट्रा पार्टी गीत सुनाते हुए चल रही थी। इसके बाद अमृतसर से आए गतका पार्टी ने सीने पर पत्थर तोड़ने, आंख बंद कर तलवारबाजी करने, आग के गोले के बीच पार करने सहित अनेक करतब दिखाकर लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया। शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण सुशोभित रथ पर विराजमान श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज का स्वरूप रहा। रथ के पीछे सिख समुदाय केे लोग भजन कीर्तन करते हुए चले। वहीं शोभायात्रा के आगे समाज के लोग सड़कों की धुलाई करते और सड़क के दोनों तरफ खड़े लोगों ने शोभायात्रा पर फूलों की वर्षा की। इसके पूर्व जगह- जगह भव्य स्वागत द्वार बनाए गए वहीं पूरे नगर में जीटी रोड पर लाउडस्पीकर पर भजन सुनाए गए। इस दौरान जगह जगह शोभायात्रा में शामिल लोगों को जलपान कराया गया। शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए। नगर कीर्तन में रघुवीर सिंह, जनरल सेक्रेटरी नरेंद्र पाल सिंह, सरदार महेंद्र सिंह, सतनाम सिंह मोगा, शम्मी सिंह, गुरुदयाल सिंह, रंजीत सिंह, सतनाम सिंह, हरि सिंह, सुक्खू सिंह, मनमीत सिंह, राजन, बबलू पावा रहे।