फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   बिजली पहुंची नहीं, भेज दिया हजारों रुपये का बिल

बिजली पहुंची नहीं, भेज दिया हजारों रुपये का बिल

Thu, 21 Feb 2019 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
बिजली पहुंची नहीं, भेज दिया हजारों रुपये का बिल
सकलडीहा। बिजली चालू किए बगैर बिल भेज देने से आक्रोशित फुल्ली व दरियापुर के ग्रामीणों ने बुधवार को अपने-अपने गांवों में प्रदर्शन कर विभागीय अधिकारी और ठेकेदारों के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के तहत दिए गए कनेक्शन को हटाने की मांग की है। चेतावनी दी कि शीघ्र कनेक्शन नहीं हटाया गया तो ग्रामीण मीटर सहित कनेक्शन का तार उखाड़कर फेंके देंगे। कहा कि ऊर्जा मंत्री और पावर कारपोरेशन के एमडी की हिदातय के बाद भी बिजली विभाग अधिकारी और ठेकेदारों की मनमानी से ग्रामीणों में आक्रोश है। बगैर बिजली चालू हुए विभाग ने ग्रामीणों के घर लगभग 50 हजार रुपये का बिजली बिल भेज दिया है। फुल्ली गांव के आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई घरों में दो माह पूर्व प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के तहत बिजली कनेक्शन ठेकेदारों द्वारा जोड़ दिया गया। इसके बाद अभी बिजली सप्लाई चालू भी नहीं हुई और लोगों के घर बिजली का बिल आ गया। वहीं विभाग के दलाल ग्रामीणों से 10-20 हजार जमा करने पर बिजली बिल समाप्त करने का आश्वासन दे रहे हैं। विभाग के एसडीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि बिल में सुधार कर शीघ्र समस्या का निस्तारण करा दिया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में ग्राम प्रधान श्रीराम कुशवाहा सहित अनिल कुमार पासवान, बांके बिहारी, पार्वती, विक्रमा राय, रामजनम राम, राजकुमार, यशोदा, श्याम बिहारी, फूलमती, लालमती शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed