फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   ोटे बच्चों में खेल के प्रति जागरूकता पैदा करना जरूरी - छत्रबली सिंह

ोटे बच्चों में खेल के प्रति जागरूकता पैदा करना जरूरी - छत्रबली सिंह

Sun, 30 Dec 2018 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
ोटे बच्चों में खेल के प्रति जागरूकता पैदा करना जरूरी - छत्रबली सिंह
चकिया। बच्चों में पढ़ाई के अलावा खेल गतिविधियों का समावेश करना जरूरी है ताकि बच्चे आगे देश तथा अपने क्षेत्र का नाम खेल जगत में रोशन कर सकें। ये बातें शनिवार को सिकंदरपुर स्थित स्वर्गीय रामविलास सिंह शिक्षण संस्था में कक्षा 5 तक के बच्चों के लिए आयोजित स्पोर्ट्स-डे के उद्घाटन के अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों में किसी भी तत्व को ग्रहण करने की क्षमता अधिक होती है। इसलिए बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा के दौरान ही खेलों के प्रति जागरूक करना स्कूल प्रबंधन के साथ ही अभिभावकों का भी कर्तव्य है। स्पोर्ट्स-डे के अवसर पर नर्सरी कक्षा के लिए बाल रेस, बिस्कुट रेस, एलकेजी के लिए बाल रेस, बिस्कुट रेस, यूकेजी के लिए बाल रेस, बिस्कुट रेस तथा रिले रेस, कक्षा 1 व 2 के लिए बाल रेस, बिस्कुट रेस, रिले रेस, फ्राग रेस, कक्षा 3 के लिए 50 मीटर रेस, सांग रेस, स्पून रेस, खो-खो, कबड्डी, थ्री लेग्स रेस, कक्षा 4 व 5 के लिए 75 मीटर रेस, सांग रेस, खो-खो, कबड्डी, रिले रेस तथा ड्रेस रेस का आयोजन किया गया। इसमें विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर एएमडी श्यामजी सिंह, सुनील सिंह, डॉ. जयदीप सिंह, प्रभात कुमार, राजवंत सिंह, मुहम्मद शाहिद, राजेन्द्र यादव, नीरज गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed