{"_id":"5c212db1bdec225726711736","slug":"121545678257-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने जनचौपाल लगा सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने जनचौपाल लगा सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सकलडीहा। सैयदराजा विधान सभा के ओनावल गांव में सोमवार को विधायक सुशील सिंह ने जन चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने सरकार की योजनाओं से लोगों को लाभान्वित कराने का आश्वासन दिया। अंत में गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया।
विधायक ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार गांवों के चौमुखी विकास को लेकर दृढ़ संकल्पित है। सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। ग्राम प्रधान अनिल यादव की मांग पर उन्होंने गांव में पक्की सड़क, पेयजल, शिक्षा और बिजली की बेहतर सुविधा दिलाने का वादा किया और संबंधित विभाग के अधिकारियों को फोन द्वारा निर्देशित किया। अंत में जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। इस मौके पर बीडीओ गुलाब सोनकर, सचिव संजय यादव,हरिकेश राजभर, बच्चन पाल, सुरेंद्र, रामाश्रय राम, मनोज यादव, विनोद, टीटू यादव, मोनू सिंह, घनश्याम मौजूद रहे।