{"_id":"5c0eb91fbdec22416e6270ff","slug":"121544468767-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उर्वरक के लिए लगी लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उर्वरक के लिए लगी लाइन
Updated Tue, 11 Dec 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
चंदौली । जनपद के किसानों को उर्वरक के लिए मारामारी करनी पड़ रही है। मुख्यालय स्थित इफ्को सेवा केंद्र पर सोमवार को डीएपी व यूरिया लेने के लिए किसानों की लंबी लाइन लगी रही। इस दौरान किसान उर्वरक के लिए परेशान रहे। साथ ही इसके लिए किसानों को घंटों इंतजार करना पड़ा।
रबी की बोआई के लिए किसान उर्वरक के जुगाड़ में परेशान हैं। कई साधन सहकारी समितियों पर आसानी से डीएपी उपलब्ध नहीं होने के कारण किसान जिला मुख्यालय स्थित इफ्को सेवा केंद्र पहुंच रहे हैं। इसके लिए केंद्र खुलने से पहले ही किसान उक्त केंद्र पर पहुंच कर उर्वरक लेने के लिए घंटों इंतजार कर रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को केंद्र पर किसानों की लंबी लाइन सुबह ही लग गई। जैसे ही केंद्र खुला किसान लाइन में लग गए। वहीं पीओएस मशीन के कारण भी किसानों को उर्वरक लेने में समय लग जा रहा था। इसके अलावा अगर जिस किसान के पास आधार कार्ड नहीं था, तो उसे उर्वरक नहीं मिल रहा था। कई किसान बिना आधार कार्ड के आए थे, उन्हें बगैर खाद के वापस लौटना पड़ा। किसान विनोद कुमार व राजेश ने कहा कि सुबह से लाइन में लगे थे, दो घंटे बाद उर्वरक मिला। इससे समय की बर्बादी हुई है।