फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   नए साल में डीएम को मिलेगा नया कार्यालय

नए साल में डीएम को मिलेगा नया कार्यालय

Mon, 03 Dec 2018 12:15 AM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
नए साल में डीएम को मिलेगा नया कार्यालय

विज्ञापन
चंदौली। नए साल में नया कलेक्ट्रेट भवन बनकर तैयार होने के साथ ही डीएम नवनीत सिंह चहल को नए कार्यालय की सौगात मिल जाएगी। कलेक्ट्रेट निर्माण में आई तेजी को देखते हुए आला अधिकारी अपने अपने कार्यालयों के आवंटन को लेकर आशन्वित दिख रहे। हालांकि डीएम स्वयं निर्माण कार्य की बराबर समीक्षा कर रहे है। जिससे संभावना जताई जा रही है कि नए साल में डीएम और उनके अधिनस्त अधिकारी नए कलेक्ट्रेट भवन के कार्यालयों में बैठने लगेंगे।
चंदौली जनपद का गठन वर्ष 1997 में होने के बाद से अब तक कलेक्ट्रेट भवन नहीं बन पाया था। जिलाधिकारी से लेकर सभी विभागीय कार्यालय जैसे तैसे किराए और अन्य इमारतों में संचालित होते रहे। लेकिन कलेक्ट्रेट निर्माण होने के बाद कई विभागों सहित डीएम नए कार्यालय में संचालित होने लगे। लेकिन नया भवन कोषागार के लिए आरक्षित होने के कारण एक बार फिर डीएम को अपने कार्यालय की दरकार महसूस होने लगी। वहीं कलेक्ट्रेट परिसर में बनी रही इमारत की छत पड़ने के बाद विभागीय अधिकारियों को खुद के कार्यालय अवांटित होने की उम्मीद बढ़ गई है। इसमें डीएम, एडीएम के अलावा कई अन्य विभागों को कार्यालय आवंटित होना है। ऐसे में विभागीय अधिकारी संभावना जता रहे है कि नए साल में सभी कार्यालयों को नए भवन में स्थानांतरित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


चंदौली (ब्यूरो)। जिले के लोगों को जल्द ही दो नए ब्लाकों की सौगात मिलने जा रही है। शासन से हरी झंडी मिलने के बाद अधिकारी कागजी घोड़े दौड़ाना शुरु कर दिए है। सीडीओ डा. एके श्रीवास्तव की माने तो बबुरी में नए ब्लाक बनाने के लिए जमीन चिन्हित हो गई है और कमालपुर के लिए भी प्रस्ताव बनना शुरु हो गया है। इसकी जिम्मेदारी जिला विकास अधिकारी पद्मकांत शुक्ल को सौंपा गई है। बताया कि नए ब्लाकों के अस्तित्व में आने के बाद सदर, बरहनी और धानापुर विकास खंड के गांव के लोगों का काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed