फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   पांच करोड़ से होगा गोविंदीपुर माइनर का सुदृढीकरण

पांच करोड़ से होगा गोविंदीपुर माइनर का सुदृढीकरण

Fri, 30 Nov 2018 12:35 AM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
पांच करोड़ से होगा गोविंदीपुर माइनर का सुदृढीकरण

विज्ञापन
चकिया। चंद्रप्रभा प्रखंड के प्रथम उपखंड में स्थित राइट कर्मनाशा मुख्य नहर से निकली गोविंदीपुर माइनर के सुदृढ़ीकरण के लिए पांच करोड़ की कार्ययोजना को शासन ने मंजूरी दे दी है। इसके लिए बजट भी आवंटित कर दिया गया है। मरम्मत के अभाव में जर्जर हो चुकी गोविंदीपुर माइनर की मरम्मत होने से टेल पर स्थित किसानों को आसानी से पानी उपलब्ध हो सकेगा।

गोविंदीपुर माइनर की वर्षों से मरम्मत न होने से माइनर के बैंक कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गए थे। कुलाबों एवं झालों की हालत भी खस्ता थी। इसके चलते टेल पर स्थित गोविंदीपुर, भूसी, भोड़सर, केरायगांव, मानिकपुर, सवैया गांवों के किसानों को पानी मिलने में दिक्कत हो रही थी। चंद्रप्रभा प्रखंड के अधिशासी अभियंता जेपी वर्मा ने किसानों की परेशानी को देखते हुए पांच करोड़ रुपये का प्राक्कलन बनाकर शासन में स्पीकृति के लिए भेजा था। इस प्राक्कलन को शासन ने मंजूरी दे दी है। धन भी उपलब्ध कराने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। अधिशासी अभियंता ने बताया कि गोविंदीपुर माइनर की पूर्ण मरम्मत के लिए कार्ययोजना को स्वीकृति मिल गई है तथा धन भी आवंटित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस धन से शीघ्र ही मरम्मत का कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि माइनर के झालों, कुलाबो तथा बैंकों की मरम्मत के साथ ही कई स्थानों पर पक्की लाइनिंग भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed