{"_id":"5bfee621bdec22418130ad68","slug":"121543431713-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीईओ ने स्कूलों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीईओ ने स्कूलों का किया निरीक्षण
Updated Thu, 29 Nov 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सकलडीहा। नवागत बीईओ सुरेंद्र बहादुर सिंह ने बुधवार को बीआरसी कार्यालय में कार्यभार ग्रहण किया। इसके उपरांत उन्होंने कस्बा व नागेपुर के परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि बेहतर पठन-पाठन करने वाले शिक्षकों को प्रोत्साहित किया जाएगा। साथ ही चेताया कि लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
बीते दो माह पूर्व तत्कालीन बीईओ केके सिंह का सुल्तानपुर जनपद के लिए स्थानांतरण होने के बाद सकलडीहा बीईओ का कार्यभार धानापुर बीईओ को सौंप दिया गया था। बुधवार को सुल्तानपुर जनपद के सदर तहसील के दूबे ब्लॉक से कार्यमुक्त होकर पहुंचे बीईओ सुरेंद्र बहादुर सिंह ने कार्यभार ग्रहण किया। इसके तुरंत बाद सकलडीहा, नागेपुर परिषदीय विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान शौचालय और बाउंड्रीवाल की स्थिति ठीक न देख नाराजगी जताई। इस मौके पर वरिष्ठ समन्वयक जय नारायण यादव, चंद्रधर दीक्षित, सत्यनारायण प्रसाद, दुर्गा प्रसाद गुप्त मौजूद रहे।