{"_id":"5bdf4662bdec22698f4cbe8d","slug":"121541359202-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुपस्थित अधिकारियों का रुका एक दिन का वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुपस्थित अधिकारियों का रुका एक दिन का वेतन
Updated Mon, 05 Nov 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। मुख्यालय स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के सभागार में रविवार को नोडल अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें शौचालय निर्माण के प्रगति की समीक्षा की गई। वहीं मुख्य विकास अधिकारी डॉ. एके श्रीवास्तव ने बैठक से अनुपस्थित रहने पर 28 अधिकारियों का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया। साथ ही खराब प्रगति पर सम्बंधित अधिकारियों को फटकार लगाई।
सीडीओ के समीक्षा में चहनियां ब्लाक के मारूफपुर गांव में लक्ष्य की अपेक्षा 24 व टांडाकला में 60 फीसदी ही प्रगति देखने को मिली। वहीं बरहनी, शहागबंज सहित अन्य ब्लाकों में शौचालय निर्माण की रफ्तार काफी धीमी पाई गई। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई और नोडल अधिकारियों को फटकार लगाई। कहा कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। कार्यों में नोडल अधिकारी सुधार लाए नहीं तो कार्रवाई के लिए तैयार रहे। कहा शासन ने एक माह के अंदर शौचालय निर्माण की प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया है। इसे गंभीरता से लेते हुए शौचालयों के निर्माण में तेजी लाए। वहीं निर्मित शौचालयों की रंगाई-पुताई कराकर फोटो अपलोड की जाए। इससे जियो टैगिंग में जिले की रैकिंग बेहतर बनी रहेगी। इस दौरान डीपीआरओ उमाशंकर मिश्रा, डीडीओ पद्मकांत शुक्ला,डीसी मनरेगा धर्मजीत सिंह, डीसी एनआरएलएम एमपी चौबे, सीवीओ डा. एसपी पांडेय, बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह, डीएसओ सीमा सिंह, डीआईओएस विनोद राय, जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार भारती उपस्थित रहे।