फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   विद्यालयों में खामिया मिलने पर कार्रवाई का निर्देश

विद्यालयों में खामिया मिलने पर कार्रवाई का निर्देश

Sun, 07 Oct 2018 01:28 AM IST
Updated Sun, 07 Oct 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
विद्यालयों में खामिया मिलने पर कार्रवाई का निर्देश
शैक्षणिक कार्य को बेहतर बनाने पर जोर
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा के सहायक निदेशक ने अधिकारियों के साथ की बैठक

अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली। बेसिक शिक्षा के सहायक निदेशक मुनेश कुमार ने शनिवार को सदर बीआरसी पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक किया। उन्होंने कस्तूरबा विद्यालयों में साफ सफाई और परिषदीय विद्यालयों में शिक्षण कार्यों को और बेहतर बनाने पर जोर दिया। साथ उन्होंने एमडीएम की गुणवत्ता को जांच करने के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी भोलेंद्र प्रताप सिंह को निर्देश दिया।

बैठक में सहायक निदेशक ने कहा कि सरकार द्वारा परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों की शैक्षणिक गतिविधियों और गुणवत्ता बढ़ाने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। लेकिन शिक्षकों द्वारा पूरे मनोयोग से शिक्षण कार्य में रुचि नहीं लेने से सरकार की योजनाएं परवान नहीं चढ़ रही है। कहा कि विद्यालयों में नामाकंन के सापेक्ष बच्चों की उपस्थिति कम होने पर संबंधित शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करें । कहा कि विद्यालयों में बनने वाले एमडीएम को गैस के चूल्हे पर ही बने और उसकी बराबर जांच की जाए। अगर निरीक्षण के दौरान किसी भी विद्यालय और परिसर में गंदगी मिले तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करें। बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को विद्यालयों के निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी विजय यादव, केके सिंह, प्रदीप सिंह, अमिता श्रीवास्तव, संतोष सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed