{"_id":"5b81ad5942c792465b689834","slug":"121535225177-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्ता के आश्वासन पर टैंकर यूनियन की हड़ताल समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्ता के आश्वासन पर टैंकर यूनियन की हड़ताल समाप्त
Updated Sun, 26 Aug 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। टैंकर यूनियन संघ की ओर से चल रहे तीन दिवसीय तेल भराई ठप आंदोलन के तहत दूसरे दिन शनिवार को भी ट्रांसपोर्टरों ने तेल भराई का कार्य बंद रखा। इस दौरान पूरे पूर्वांचल में तेल सप्लाई का कार्य ठप रहने से लाखों का कारोबार का नुकसान होने से डिपो के अधिकारी हरकत में आए। प्रशासन के अधिकारियों संग यूनियन के लोगों को बुलाकर वार्ता की। इसमें तय हुआ कि इस संबंध में लखनऊ हेड ऑफिस में मंगलवार को वार्ता कर समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इससे सहमत होकर ट्रांसपोर्टरों ने दिन के दो बजे से तेल भराई का कार्य शुरू कर दिया।
टैंकर यूनियन संघ ने डिपो के अंदर अधिकारियों की मनमानी का आरोप लगाते हुए शुक्रवार से तीन दिवसीय हड़ताल की घोषणा कर दी थी। इसके बाद उन्होंने टैंकरों में तेल भराई का कार्य ठप कर धरना- प्रदर्शन शुरू कर दिया था। कहा था कि अगर 24 अगस्त तक सक्षम अधिकारी वार्ता करते हैं तो हड़ताल समाप्त कर दिया जाएगा। बावजूद इसके कोई सक्षम अधिकारी उनसे वार्ता करने को तैयार नहीं हुआ। इससे आक्रोशित टैंकर यूनियन संघ ने शुक्रवार से हड़ताल शुरू कर दिया। शनिवार को हरकत में आए लखनऊ डिपो के डीजीएम अतुल कपूर, मुगलसराय के जीएम ईश्वरचंद चतुर्वेदी, तहसीलदार हीरालाल, सीओ प्रदीप सिंह चंदेल संग यूनियन के लोगों से वार्ता करने पहुंचे। अधिकारियों के समझाने- बुझाने व वार्ता का आश्वासन दिए जाने के बाद यूनियन ने हड़ताल समाप्त करने की बात मान ली और तेल भराई का कार्य शुरू कर दिया। हड़ताल करने वालों में इस्तेखार, अजय, दिलीप पटेल, सूबेदार सिंह राजेश यादव, अफरोज, रिजवान, मुन्ना, सोहेल, जमील खान, रुस्तम, जवाहिर यादव शामिल रहे।