फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Tue, 14 Aug 2018 12:56 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
पीडीडीयू नगर। शहर कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को देवरिया में विंध्यवासिनी बालिका सुधारगृह कांड व राफेल सौदे में घोटाले के विरोध मे नगर के नेहरु पार्क मे धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी की और केंद्र सरकार को हर मुद्दे पर विफल बताया।
विज्ञापन

शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा कि देवरिया मे जिस तरह का घिनौना कृत्य सामने आया है यह योगी सरकार पर करारा तमाचा है। बावजूद इसके स्मृति ईरानी, सुषमा स्वराज के साथ मोदी जी व योगी जी भी चुप्पी साधे है।, प्रदेश के हरदोई, प्रतापगण सहित कई जिलों मे इस तरह की घटनाएं सामने आ रही है। 60 साल के विकास को चिल्लाने वाले साढ़े चार साल मे ही बोल्ड हो गए। भाजपा की सरकार मे अपराध, महंगाई, घोटाला व बलात्कार का साम्राज्य है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देने वालों की सरकार में मासूम बेटियां असुरक्षित हैं, भाजपा के विधायक व नेता भी इसमे सम्मिलित हैं।कहा कि यूपीए की सरकार मे जो राफेल हवाई जहाज 520 करोड़ की थी उसे 1680 करोड़ में खरीदा जा रहा है। मोदी जी अपने मित्र अनिल अंबानी को यह कॉन्ट्रैक्ट दिलाकर 46 हजार करोड़ का घोटाला किया। अनिल अंबानी पर पहले से ही 45 हजार करोड़ का कर्ज है। इस अवसर पर बृजेश गुप्ता, दशरथ चौहान, सतपाल सिंह, कन्हैया केशरी, जय कुमार काशवानी, डॉ. आनंद श्रीवास्तव, नंदगोपाल सिंह, विजय कुमार गुप्ता, शाहिद तौसिफ, संजय मिश्रा, नवीन पांडेय, नेहाल अख्तर, तेज प्रकाश मल्लिक, राकेश सिंह, सलमान, रुपेश कुमार, रंजीत जायसवाल, रमेश पांडेय उपस्थित रहे। संचालन शाहिद तौसिफ ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed