{"_id":"5afc85cd4f1c1be5408b5d56","slug":"121526498765-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो विभागों के बीच फंसी यात्री प्रतीक्षालय की सफाई व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो विभागों के बीच फंसी यात्री प्रतीक्षालय की सफाई व्यवस्था
Updated Thu, 17 May 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुग़लसराय। नगर पालिका क्षेत्र के जीटीआर ब्रिज के फुटपाथ पर बने यात्री प्रतीक्षालय के समीप कूड़ा डंप किया जा रहा है। जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। रेलवे का कहना है कि यात्री प्रतीक्षालय नगर पालिका के क्षेत्र में आता है जबकि नगर पालिका प्रशासन का कहना है कि वहां रेलवे का कूड़ा फेंका जाता है। दो विभागों के बीच में वहां की सफाई व्यवस्था लटकी हुई है। इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। हालात यह है कि बदबू और गंदगी से वहां बैठना मुश्किल हो गया है।
स्वच्छता ग्रेड मुगलसराय रेलवे व नगर पालिका दोनों की स्थिति अच्छी नहीं है। जीटीआर ब्रिज के उत्तर दिशा में रेलवे की खाली जमीन है। इस के पास नगर पालिका ने एक यात्री प्रतीक्षालय बनवाया है। धूप व बरसात से बचने के लिए लोग यहां आते है। वही वाहनों पर सवारी भरी जाती है । इन दिनों इसी के आसपास खाली जमीन पर कूड़ा फेंका जा रहा है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। इस संबंध में ईओ रोली गुप्ता का कहना रहा कि वहां रेलवे की ओर से कूड़ा फेंका जाता है इसके लिए उन्हें पत्र भी लिखा गया है। वहीं रेलवे मुगलसराय मंडल के पीआरओ पृथ्वीराज ने बताया कि कूड़ा रेलवे की ओर से वहां नहीं गिराया जाता है।