फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   इवे बिल लागू होने के बाद नौबतपुर में सन्नाटा

इवे बिल लागू होने के बाद नौबतपुर में सन्नाटा

Wed, 09 May 2018 01:08 AM IST
Updated Wed, 09 May 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
इवे बिल लागू होने के बाद नौबतपुर में सन्नाटा

विज्ञापन
सैयदराजा। देश में इवे बिल लागू होने के बाद प्रदेश की सीमाओं पर वर्षों से कारोबार कर रहे व्यापारियों का पलायन शुरू हो गया है। सर्वाधिक असर नौबतपुर चेकपोस्ट पर पड़ा है। इवे बिल लागू होने के बाद नौबतपुर में वाहनों के नहीं रुकने से वहां के व्यापार में गिरावट आई है। जिससे वहां के करोबारी दूसरी जगह जा धंधा करने को सोचने लगे हैं। । यही नहीं इसका असर सैयदराजा के व्यापारियों पर भी पड़ा है।
एक अप्रैल से देश में इवे बिल लागू किया गया। इसके तहत पचास हजार रुपये से अधिक माल की ढुलाई पर आन लाइन बिल भरा जा रहा है। ऐसे में चेकपोस्ट समाप्त हो गया है। यहां पर अब गाड़ियां रुकती नहीं हैं। ऐसे में यहां के व्यापारियों को नुकसान होने लगा। इससे वहां के व्यापारी दूसरी जगह जा व्यापार करने को सोचने लगे हैं। टायर, ढाबा, टेंट, ट्रांसपोर्टर, होटल आदि के करोबारियों के पास काम नहीं रह गया है या बहुत कम हो गया है।
विज्ञापन

नौबतपुर से लगभग 500 परिवारों को भरण पोषण होता था। अब इन परिवार वालों के सामने रोजी रोटी की समस्या उत्पन्न हो गई हैं। आज के समय केवल बालू की गाड़ी ही बिना इबे बिल की आ रही हैं। इसकी वजह कुछ गिने चुने लोगों के पास ही रोजगार बचा। अन्यथा नौबतपुर में अब रोजगार के नाम पर कुछ नहीं बचा हैं। टेंट संचालक इकबाल खान ने बताया कि ईवे बिल लागू होने के बाद व्यापार में काफी गिरावट आई है। जिससे काफी दिक्कत हो गई है। गंगा यादव ने बताया कि जीएसटी और इवे बिल लागू होने की वजह से अब यहां गाड़ियां कम रुकती हैं जिससे व्यापार प्रभावित हुआ है। सैयदराजा के सब्जी व्यवसायी कुर्बान राइन ने बताया कि नौबतपुर के होटलों और ढाबों में सब्जी की अच्छी बिक्री हो जाया करती थी लेकिन बहुत कम बिक्री हो रही है। इसी तरह सैयदराजा के व्यवसायी सरदार मंजित सिंह ने कहा कि नौबतपुर के व्यवसायी सैयदराजा से ही सामान ले जाते हैं। वहां का व्यवसाय मंदा होने से सैयदराजा के व्यापार में गिरावट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed