फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   कलश यात्रा में उमड़ी भीड़

कलश यात्रा में उमड़ी भीड़

Sat, 14 Apr 2018 12:36 AM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
कलश यात्रा में उमड़ी भीड़
शहाबगंज। क्षेत्र के मसोई गाँव में शुक्रवार को में श्रीमद् भागवत कथा प्रारंभ होने से पूर्व श्रीवत्सेश्वर महादेव सेवा ट्रस्ट की ओर से कलश यात्रा एवं श्रीमद भागवत ग्रंथ की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु महिला व पुरूष शामिल हुए। कलश यात्रा शिव मंदिर से होते हुए हनुमान मंदिर से लेकर पूरे गाँव का भ्रमण करते हुए कथा स्थल पर समाप्त हुई। इस दौरान कलश यात्रा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कथा वाचक श्री कृष्ण चंद ठाकुर जी महाराज ने बताया कि श्रीमद् भागवत ग्रंथ भगवान कृष्ण का शब्दात्मक स्वरूप है, जिसकी विधिवत पूजा अर्चना कर शोभा यात्रा के माध्यम से कथा स्थल पर लाकर स्थापना किया गया है। उन्होंने बताया कि खाली कलश धारण नहीं किया जाता कलश में जल भर कर कलश यात्रा निकाली जाती है, जिसका अर्थ यह होता है कि कलश में भरे हुए जल की भांति ही भगवान कृष्ण के लिए श्रद्धा एवं भक्ति भाव सभी के हृदय में है। ऐसा करने से प्रभु प्रसन्न होते हैं क्योंकि प्रभु प्रेम और श्रद्धा के भूखे हैं यही कलश यात्रा एवं श्रीमद् भागवत ग्रंथ की शोभा यात्रा का महत्व है। इस दौरान मुख्य रूप से अमरेश्वरानंद पाण्डेय, रामप्रवेश सिंह, कमला सिंह, उमेश सिंह, रत्ना पाण्डेय, दिव्या पाण्डेय, मिन्टू पाण्डेय, साधना पाण्डेय उपस्थित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed