फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   डाक्टरों की गैरहाजिरी से नाराज मरीजो ने किया हंगामा

डाक्टरों की गैरहाजिरी से नाराज मरीजो ने किया हंगामा

Sat, 30 Dec 2017 01:21 AM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
डाक्टरों की गैरहाजिरी से नाराज मरीजो ने किया हंगामा
विरोध किया

विज्ञापन
चकिया। जिला संयुक्त चिकित्सालय में शुक्रवार को डाक्टरों की गैर हजिरी से नाराज मरीजों ने अस्पताल के गेट पर प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर पहुंची सीएमएस डा. सुधा यादव ने मरीजों और तीमारदारों को किसी तरह समझा बुझाकर शांत कराया।

शुक्रवार को अस्पताल खुलने के निर्धारित समय पर मरीज अस्पताल में पहुंचे तथा पर्ची कटाकर ओपीडी में चिकित्सकों के आने का इंतजार करने लगें। लगभग तीन घंटे तक ओपीडी में इंतजार के बाद भी चिकित्सकों के अस्पताल न पहुंचने पर मरीजों के सब्र का बांध टूट गया और वह हंगामा करने लगे। मरीजों और तीमारदारों ने अस्पताल में दुर्व्यवस्था के खिलाफ ओपीडी के मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया। सूचना पर सीएमएस सुधा यादव मौके पर पहुंची तथा लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। प्रदर्शन करने वाले सीतापति पड़री, कौशल्या चकिया, कुंती बरौझी, उर्मिला पड़री, रामा मगरौर, लालसा पड़री, अनिता भीषमपुर, मीना देवी सोनहुल, प्रर्मिला शुक्ला, चकिया, प्रभूदेवी भटौली ने आरोप लगाया कि सुबह आठ बजे से पर्ची कटाने के बाद 11 बजकर 30 मिनट तक कोई चिकित्क अस्पताल की ओपीडी में नहीं पहुंचा। जिससे उन्हें घंटो इंतजार करना पड़ा। लोगों ने आरोप लगाया कि सभी चिकित्सकों का आवास अस्पताल परिसर में होने के बाद वें वाराणसी से आते जाते हैं। इसलिए कभी भी समय से उपस्थित नहीं होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed