फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   निकाय चुनाव: वार्डों के आरक्षण की सूची जारी

निकाय चुनाव: वार्डों के आरक्षण की सूची जारी

Mon, 09 Oct 2017 01:11 AM IST
Updated Mon, 09 Oct 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
निकाय चुनाव: वार्डों के आरक्षण की सूची जारी

विज्ञापन
चंदौली। निकाय चुनाव के मद्देनजर रविवार की शाम जिलाधिकारी हेमंत कुमार के निर्देश पर वार्डों की आरक्षण सूची जारी कर दी गई। जिलाधिकारी ने कैंप कार्यालय पर अधिकारियों संग चुनावी तैयारियों पर चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कहा कि 25 अक्तूबर तक चुनाव की अधिसूचना जारी होने की संभावना है इसके लिए तैयारियों को पूर्ण करने में जुट जाएं।
मुगलसराय की आरक्षण सूची
मुगलसराय। नगर पालिका मुगलसराय के 25 वार्डो की सूची में 10 वार्ड अनारिक्षत हैं जबकि दो वार्ड अनुसूचित महिला, दो अनुसूचित जाति, दो वार्ड पिछड़ा वर्ग महिला के लिए जबकि चार वार्ड पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है, वहीं पांच वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित है।
विज्ञापन

वार्ड संख्या एक चतुर्भुजपुर और दो शाहकुटी से अनुसूचित महिला चुनाव लडेंगी तो नई बस्ती और गिधौली को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है। बिछड़ी, पथरा भाग एक और दो, मवई भाग दो, लाठ नंबर दो भाग दो, न्यू महाल, सुभाषनगर, कसाब महाल, वेस्टर्न बाजार, मैनाताली अनारक्षित घोषित किया है। महमूदपुर, परशुरामपुर, कैलाशपुरी, लाठ नंबर दो भाग एक और पटेलनगर, महिलाओं के लिए आरक्षित है। मुगलचक, मवई भाग एक से पिछड़ा वर्ग महिला चुनाव में भाग्य आजमाएंगी। चंदासी, काली महाल, अलीनगर और ईस्टर्न बाजार को पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह वार्ड हैं अनराक्षित, तीन पर महिला ठोकेंगी ताल
सैयदराजा(ब्यूरो)। सैयदराजा नगर पंचायत के तेरह वार्डों में एक अनुसूचित जाति महिला, छह अनारक्षित, तीन महिला, दो पिछड़ा और एक पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित है।
कस्बे के वार्ड संख्या एक अंबेडकरनगर को अनुसूचित जाति महिला के लिए, शास्त्री नगर, गांधीनगर, सुभाषनगर, आजादनगर, किदवई नगर और इंदिरानगर को अनारक्षित घोषित किया गया है।हसरतमुहानी नगर, सैयदनगर, और नेहरूनगर को महिलाओं के लिए आरिक्षत किया गया है। इसी तरह दीनदयालनगर, लोहिया नगर पिछड़ा वर्ग तो अब्दुल कलाम नगर पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित है।

सदर नगर पंचायत में पांच सीट है अनारक्षित
चंदौली (ब्यूरो)। सदर नगर पंचायत में 12 वार्डों में पांच अनारक्षित किया गया है जबकि दो अनुसूचित, एक अनुसूचित जाति महिला, दो पिछड़ा वर्ग महिला, दो पिछड़ा वर्ग महिला और दो वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है।
वार्डों की स्थिति देखें तो कमलानगर, लोहियानगर, जयप्रकाश नगर, संजयनगर, गौतमनगर और राजीव नगर को अनराक्षित किया गया है। अंबेडकरनगर और नेहरूनगर अनुसूचति जाति जबकि शास्त्री नगर को अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है। लोकमान्य तिलक नगर और आजादनगर पिछड़ा वर्ग महिला, सुभाषनगर और गांधी नगर सीट से महिलाएं ताल ठोकेंगी।

चकिया में पांच सीट सामान्य घोषित
चकिया (ब्यूरो)। चकिया नगर पंचायत के 12 वार्डों में पांच वार्डों को सामान्य घोषित किया गया है जबकि दो पिछड़ा, दो महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। अनुसूचित जाति महिला के लिए एक, अनुसूचित जाति के लिए एक, और पिछड़ी महिला के लिए एक सीट आरक्षित है।

शमशेरनगर, दुर्गानगर, विभूतिनगर, लालबहादुर शास्त्री नगर और शक्तिनगर वार्ड से सामान्य लोग चुनाव लडेंगे, जबकि इंदिरा नगर को अनुसूचितजाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है। अंबेडकर नगर अनुसूचित जाति,कबीरनगर और चौक वार्ड से पिछड़े वर्ग के लोग चुनाव लडेंगे। मां काली नगर पिछड़ी महिला और सिविल लाइन पूर्वी और पश्चिमी को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed