{"_id":"59d3e5084f1c1bf3538b5ae5","slug":"121507058952-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय किसान यूनियन ने तहसील दिवस पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय किसान यूनियन ने तहसील दिवस पर किया प्रदर्शन
Updated Wed, 04 Oct 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पथरहवां लेफ्ट माइनर की सिल्ट सफाई न होने तथा अतिक्रमण के चलते टेल तक पानी नही पहुंच पा रहा है। इससे आधा दर्जन गांवों की धान की खड़ी फसल सूखने के कगार पर पहुंच गई है। इससे आक्रोशित किसानों ने भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में चकिया तहसील दिवस पर हंगामा मचाया तथा प्रदर्शन किया।
सिल्ट सफाई न होने से झाड़-झंखाड़ से पटी लेफ्ट पथरहवां माइनर के टेल तक पानी नही पहुंच रहा है। इससे भरेहटां, भरेहटी, गोल्हियां, अमरा उत्तरी, करमचक, विजयपुरवां, पड़री आदि गांवों में धान की खड़ी फसल सूख रही है। मंगलवार को फसल सूखने से परेशान किसानों ने भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष विरेन्द्र पाल के नेतृत्व में तहसील दिवस पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने सिल्ट सफाई न होने तथा अतिक्रमण के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया। प्रदर्शन के दौरान नसईल चौहान, गुलाब, इलियास, मिता हरिजन, नखड़ु, अशोक, गोपाल मौर्या, अंगद पाल, मंगरू, सोमारू, अखिलेश, महेन्द्र, चंद्रिका, रामकिशुन, गोपाल, अतिबल आदि रहे है। इसी तरह अखिल भारतीय किसान सभा ने नगर में जुलूस निकाला तथा तहसील दिवस पर जाकर धरना दिया। धरने के दौरान सभा का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने केंद्र तथा प्रदेश सरकार की किसान विरोधी नीतियों की जमकर आलोचना की। सभा में वक्ताओं ने कहा कि खरीद माईनर, लेफ्ट पथरहवां माईनर में पानी न पहुचने से फसले सूख रही है। इससे किसान परेशान हैं। वक्ताओं ने कहा कि लालपुर गांव में गरीबों को पात्र गृहस्थी के राशन कार्ड नही दिए गए है। इससे गरीबों के सामने भूखमरी की स्थिति है। इससे सहित कई मांगों से अधिकारी मुंह फेर रहे हैं। इससे आम जनता परेशान है। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व में बनी केंद्र तथा प्रदेश की सरकारे जनता की हर मुद्दे पर विफल साबित हुई है। इससे जनता में घोर निराशा व्याप्त है। सभा में शंभूनाथ, कैलाशनाथ, बजरंगी चौहान, सिपाही चैहान, छविनाथ, सुभाषचंद्र, रामलाल, रामदुलारी देवी ने विचार व्यक्त किया।