{"_id":"5974f7104f1c1bf6618b47b8","slug":"121500837648-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवकों ने लिया रक्तदान का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवकों ने लिया रक्तदान का संकल्प
Updated Mon, 24 Jul 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुगलसराय। 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से राजकीय महिला चिकित्सालय में आयोजित रक्तदान शिविर को ध्यान में रखकर यंग लॉयर्स सोसाइटी के तत्वावधान में प्रतिदिन रक्तदान के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। रविवार को प्लांट डिपो कॉलोनी में संस्था के नगर अध्यक्ष प्रभाकर सिंह ने युवाओं को रक्तदान के प्रति प्रेरित करते हुए संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से कई लोगों का जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने लोगों में बने भ्रम को दूर करते हुए रक्तदान के लिए प्रेरित किया। अध्यक्ष खालिद वकार आबिद ने कहा कि रक्तदान से जो सुख मिलता है उसकी तुलना किसी से नहीं की जा सकती। चिकित्सकों का यह मानना है कि रक्त दान शरीर में रक्त बनाने की क्रिया को तीव्र कर देता है।