फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   12 special exam trains to run for Bihar Police recruitment.

Chandauli News: बिहार पुलिस भर्ती के लिए चलेंगी 12 परीक्षा स्पेशल ट्रेनें

Sat, 11 Jul 2026 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
12 special exam trains to run for Bihar Police recruitment.
पीडीडीयू नगर। बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए पूर्व मध्य रेलवे प्रशासन ने 11 और 12 जुलाई को 12 परीक्षा स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि 11 जुलाई को दो परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 03201 पटना-छपरा परीक्षा स्पेशल रात 9:30 बजे पटना से रवाना होकर अगले दिन सुबह 3 बजे छपरा पहुंचेगी। वहीं गाड़ी संख्या 03202 पटना-भभुआ रोड परीक्षा स्पेशल रात 11 बजे पटना से चलकर सुबह 4 बजे भभुआ रोड पहुंचेगी। यह ट्रेन तारेगना, जहानाबाद, गया, डेहरी ऑन सोन और सासाराम से होकर गुजरेगी।
विज्ञापन

12 जुलाई को कुल 10 परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इनमें बक्सर-पटना, बख्तियारपुर-राजगीर, राजगीर-बख्तियारपुर, किउल-गया, नवादा-गया, नवादा-झाझा, बक्सर-दानापुर, पटना-बक्सर, गया-किउल और झाझा-पटना परीक्षा स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed