{"_id":"579914cb4f1c1bbf6121e62c","slug":"12-school-vehicles-seized","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की सख्ती,12 स्कूली वाहन सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की सख्ती,12 स्कूली वाहन सीज
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Thu, 28 Jul 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
चार बच्चों को बैठाकर स्कूल ले जाता अभिभावक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में नियमों को दरकिनार कर चलने वाली स्कूली बसों के खिलाफ पुलिस ने बुधवार को अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने विभिन्न अनियमितताओं के कारण बारह स्कूल वाहनों का चालान किया। यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने के लिए मुगलसराय में विभिन्न जगहों पर दुपहिया और चार पहिया वाहनों की जांच भी की गयी। जिसमें बिना हेलमेट पहने दुपहिया वाहन चालकों समेत अन्य वाहनों का सम्मन शुल्क भी काटा गया।
भदोही जिले में ट्रेन से स्कूली वैन की टक्कर में हुई बच्चों की मौत के बाद जनपद का पुलिस विभाग सक्रिय हुआ। जिसके बाद बुधवार को पुलिस अधीक्षक किरीट राठौड ने जनपद के समस्त थाना और कोतवाली प्रभारियों समेत यातायात विभाग को स्कूली वाहनों की कड़ाई से जांच किये जाने निर्देश दिया।
इसके बाद यातायात प्रभारी आरएन पासी ने मुगलसराय क्षेत्र में सुबह साढ़े छह बजे से दामोदरदास पोखरे से जांच अभियान की शुरूआत की। इसके बाद नई सट्टी, जीटीआर ब्रिज व चकिया तिराहे के पास संघन जांच अभियान चलाया।
विज्ञापन
इस दौरान वहां से गुजरने वाली सभी स्कूली वाहनों के फिटनेस समेत ड्राइवरों के लाईसेंस की जांच की। जिसमें एक स्कूली वाहन में क्षमता से ज्यादा बच्चे भरे होने के कारण उसे सीज कर दिया गया। वहीं 14 दुपहिया, 04 चार पहिया और 03 तीन पहिया वाहनों का दस चार पचास रुपये का सम्मन शुल्क काटा गया। इसके बाद शाम को एक चार पहिया और दो दुपहिया वाहन को भी सीज कर दिया। उधर सैयदराजा थाना क्षेत्र में एस आई अशोक कुमार यादव ने हमराहियों के साथ जमानिया मोड़ व मनराजपुर के समीप वाहनों की जांच की। जिसमें अनियमितता पाये जाने पर ग्यारह स्कूली वाहनों का चालान किया गया।