{"_id":"6a70f0f65f26ac00f50490cf","slug":"11kv-line-hanging-over-houses-villagers-protest-to-have-it-removed-chandauli-news-c-189-1-svns1012-152442-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: मकानों के ऊपर झूल रही 11 केवी लाइन, हटाने के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: मकानों के ऊपर झूल रही 11 केवी लाइन, हटाने के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन
विज्ञापन
टांडाकला के महमदपुर जमालपुर में प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
टांडाकला। चहनिया विकास खंड के महमदपुर जमालपुर गांव में आबादी और मकानों के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन ग्रामीणों के लिए खतरा बनी हुई है। जर्जर और झूलते तारों के कारण हर समय बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है। कई बार शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने बिजली निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि वे वर्षों से विभागीय अधिकारियों से इस खतरनाक लाइन को हटाने की मांग कर रहे हैं। हर बार केवल आश्वासन मिलता है कि तारों को कस दिया जाएगा या बदला जाएगा, लेकिन स्थायी समाधान नहीं निकाला गया।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शासन-प्रशासन और बिजली विभाग ने जल्द ही हाई-वोल्टेज लाइन को यहां से स्थानांतरित नहीं कराया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में रामजस यादव, रामसेवक, सौरभ, अशोक, वंशु, सुदामा, केवली देवी, निर्मला, आशा, शारदा, बिंदु, त्रिभुवन, राहुल और राजाराम आदि मौजूद रहे।