फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   116 disabled children were tested in the camp.

Chandauli News: शिविर में 116 दिव्यांग बच्चों का हुआ परीक्षण

Sat, 12 Sep 2026 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
116 disabled children were tested in the camp.
डीघ बीआरसी में दिव्यांग बच्चों का हो रहा परीक्षण। स्रोत: सूचना विभाग 
समग्र शिक्षा अभियान के समेकित शिक्षा कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को ब्लाॅक संसाधन केंद्र डीघ पर मेजरमेंट शिविर का आयोजन हुआ। इसमें बेसिक विभाग व एल्मिको कानपुर के सहयोग से परिषदीय विद्यालयों में नामांकित 116 दिव्यांग बच्चों का प्रशिक्षण हुआ। शिविर में औराई, ज्ञानपुर और अभोली ब्लॉक के विद्यार्थियों का मापन और परीक्षण किया गया। इसके बाद 105 बच्चों को उनकी जरूरत के अनुसार विभिन्न सहायक उपकरण ट्राइसाइकिल, व्हील चेयर, बैसाखी, हियरिंग ऐड, ब्रेल स्लेट, कैचरेच उपलब्ध कराए गए। एल्मिको कानपुर के पीएंडओ प्राची कुशवाहा, आदर्श द्विवेदी, ऑडियोलाजिस्ट संजीव कुमार और डाटा ऑपरेटर अंशू शुक्ला ने दिव्यांग बच्चों का परीक्षण कर उनका ऑनलाइन डेटा फीड कर उनकी दिव्यांगता और आवश्यकता के अनुरूप उपकरण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया पूरी की। इस दौरान जिला समन्वयक समेकित शिक्षा रश्मि मिश्रा, बीईओ डीघ मनोज सिंह, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. जेपी सिंह, विशेष शिक्षक सीडब्लूएसएन रजनीश कुमार पांडेय माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed