{"_id":"5cb233c6bdec2213f10df18f","slug":"11555182534-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबल एक्सप्रेस के पहिए का स्प्रिंग टूटा, हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबल एक्सप्रेस के पहिए का स्प्रिंग टूटा, हादसा टला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। हावड़ा से मथुरा जा रही अप 12177 चंबल एक्सप्रेस के जनरल कोच के पहिए के समीप का स्प्रिंग टूट गया। शनिवार की भोर में स्थानीय रेलवे स्टेशन पर सीनियर टेक्निशियन सुरेन्द्र मिश्र ने जांच के दौरान इसको पकड़ा और उच्चाधिकारियों को सूचना दी। बाद में जांच के बाद ट्रेन को 80 किमी के काशन पर आगे के लिए रवाना किया गया। पीडीडीयू जंक्शन से छिवकी तक मैकनेकिल टीम भी भेजा गया।
हावड़ा से मथुरा जा रही चंबल एक्सप्रेस शनिवार की भोर में 04-30 बजे स्थानीय रेलवे रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या चार पर पहुंची। ट्रेन के पहुंचने पर मैकेनिकल विभाग की टीम ट्रेन की जांच पड़ताल कर रही थी। इसी बीच सीनियर टेक्निशियन सुरेन्द्र मिश्र की नजर इंजन के बाद की जनरल बोगी के अगले पहिए पर पड़ी। पहिया के समीप की स्प्रिंग टूटी हुई थी। यह देख सुरेन्द मिश्र ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। इसके बाद मैकेनिकल टीम ने इसकी जांच पड़ताल की। टीम इस निर्णय पर पहुंची कि ट्रेन को कम गति से आगे बढ़ाया जा सकता है। बाद में ट्रेन को 80 किमी की रफ्तार पर आगे भेजा गया। यही नहीं ट्रेन के साथ मेकेनिकल टीम भी छिवकी गई। अधिकारियों के अनुसार ट्रेन पुरानी गति से आगे जाती तो दुर्घटना की आशंका थी। समय से टूटे स्प्रिंग का पता चल गया। इससे दुर्घटना टल गई।