फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   जिले के 4 लाख 39 हजार बच्चों का हुआ टीकाकरण

जिले के 4 लाख 39 हजार बच्चों का हुआ टीकाकरण

Wed, 19 Dec 2018 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Dec 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
जिले के 4 लाख 39 हजार बच्चों का हुआ टीकाकरण

विज्ञापन
चंदौली। मीजिल्स-रूबेला (एमआर) टीकाकरण अभियान के तहत जनपद में अब तक चार लाख 39 हजार से अधिक बच्चों का सफल टीकाकरण हुआ है। इसके चलते एमआर टीकाकरण में जनपद का प्रदेश चौथा स्थान प्राप्त हुआ है। जहां लक्ष्य के सापेक्ष 59 फीसदी बच्चों का टीकाकरण हुआ है। इस सफलता के लिए जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. एनपी चौधरी ने टीम में लगे सभी स्वास्थ्य कर्मियों व अन्य कर्मचारियों के प्रति अभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि अभियान दो सप्ताह तक स्कूलों में सफलतापूर्वक चलाया जा चुका है। अब अगले दो सप्ताह समुदाय में बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। इसमें नौ माह से 15 साल तक के बच्चों को लगने वाला एमआर टीका पूर्ण रूप से सुरक्षित हैं। इस टीके के जरिए बच्चों को खसरा और रूबेला जैसी खतरनाक बीमारियों से बचाया जा सकता है। कहा खसरा से ज्यादा रूबेला खतरनाक होता हैं। क्योंकि लड़कियों के साथ भविष्य में उनके मां बनने के दौरान रूबेला से संक्रमण के कारण गर्भपात का खतरा बना रहता हैं तथा गर्भवती महिला से पैदा होने वाले बच्चे में संक्रमण होने से बच्चे में सीआरएस (कंजेनाइटल रूबेला सिंड्रोम) होने का खतरा होता हैं। इससे जन्म लेने वाले शिशु जन्मजात ह्रदय रोग, बहरापन, अंधापन, मानसिक रोग जैसी गंभीर बीमारियों से ग्रस्त होते हैं। टीकाकरण अभियान शुरू करने से पहले इससे जुड़ीं टीमों को बाकायदा प्रशिक्षित किया गया है। एमआर टीकाकरण या उससे होने वाली किसी भी समस्या के बारे में मुख्य चिकित्साधिकारी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed