{"_id":"5c16a013bdec2253b0113ac0","slug":"11544986643-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामाजिक समानता से ही अखंड भारत का सपना होगा साकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामाजिक समानता से ही अखंड भारत का सपना होगा साकार
Updated Mon, 17 Dec 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। आजाद समानता अधिकार मंच के बैनर तले रविवार को सकलडीहा इंटर कॉलेज में सबको समान अधिकार पर सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान संविधान के अनुसार सबको समान अधिकार और सम्मान मिलने की चर्चा की गई।
मुख्य अतिथि प्रज्ञा पुरुष आनंद प्रभु ने कहा कि देश की आजादी के लिये महापुरुषों ने अपने प्राणों की आहुति दी। आजादी मिलने के बाद बगैर भेदभाव के सबको समान अधिकार और सम्मान दिलाने के लिए संविधान की रचना की गई। बावजूद इसके अभी तक समाज में असमानता की खाई बनी हुई है। मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरके द्विवेदी और विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक मणिशंकर पांडेय ने कहा कि जब तक शिक्षा के क्षेत्र समान अधिकार नहीं बनेगा तब तक सामाजिक भेदभाव बना रहेगा। अध्यक्षता कर रहे डा. संत त्रिपाठी ने कहा कि जाति के आधार पर बन रहे संगठनों के समाप्त होने पर ही अखंड भारत का सपना साकार होगा। इस मौके पर बनवारी पांडेय, सूर्यमुनी तिवारी, अखिलेश मिश्रा, अमित मिश्रा, कमला पांडेय, सौरभ सिंह, विनय पांडेय, ओमप्रकाश तिवारी, कुंज बिहारी पांडेय, दिव्यांशु द्विवेदी, शिवम मिश्रा, मोनू तिवारी, नंद पांडेय, तरूण पांडेय मौजूद रहे। संचालन आरके द्विवेदी ने किया।
विज्ञापन