{"_id":"5c0eb8f6bdec2241ce7270b7","slug":"11544468726-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजेता खिलाड़ी पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजेता खिलाड़ी पुरस्कृत
Updated Tue, 11 Dec 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मालगोदाम रोड स्थित एसआरबी पब्लिक स्कूल में चल रही तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता सोमवार को पुरस्कार वितरण के साथ समाप्त हुई। विद्यालय के प्रबंधक तारकेश्वर चौबे ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत होती है। इसके अलावा खेलने कूदने से उनका मन व मस्तिष्क भी अच्छा रहता है। प्रतियोगिता के बैलून रेस में रविशंकर गौतम व प्रियंका कुमारी, टाफी रेस में सन्नी कुमार व मुस्कान यादव, फ्राग रेस में आनंद सिंह, जाह्नवी व आयुष यादव, दो सौ मीटर रेस में निखिल सिंह व गुंजन कुमारी, 50 मीटर रेस में बंटी कुमार व बलेशी कुमारी, सौ मीटर दौड़ में सुशील व स्वीकृति, ब्राड जंप में सूरज दीक्षित व वैष्णवी पांडेय, बाल बैलेंस रेस में अभिषेक पांडेय व सृष्टि, शटल रेस में निखिल सिंह व पूनम यादव, निडिल रेस में निक्की कुमारी और लेग रेस में आसिफ और लंबी कूद में अंकिता व अभिनव कुमार प्रथम रहे। विद्यालय के प्रबंधक ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मुकेश दूबे, प्रधानाचार्य एलएस जेम्स, एसपी पांडेय, खेल प्रशिक्षक कुमार नंदजी आदि उपस्थित रहे।