फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   वाद-विवाद में ओमप्रकाश व निभा बने विजेता

वाद-विवाद में ओमप्रकाश व निभा बने विजेता

Thu, 29 Nov 2018 12:39 AM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
वाद-विवाद में ओमप्रकाश व निभा बने विजेता
एमआईआईटी कंप्यूटर व एजुकेशन की ओर से चल रहे छह दिवसीय प्रतियोगिता के तीसरे दिन मंगलवार को वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान बदलते परिवेश में कंप्यूटर समाज के लिए लाभदायक या हानिकारक विषय पर छात्रों ने अपने अपने तर्क रखे। प्रतियोगिता में कुल 30 छात्रों ने प्रतिभाग किया। विषय के पक्ष में तर्क रखने वाले ओमप्रकाश भारती व विपक्ष में तर्क रखने वाली निभा यादव विजेता घोषित किए गए। संस्था प्रमुख फिरदौस ने कहा कि विज्ञान और तकनीक की अद्भुत खोजों ने मनुष्य के जीवन में क्रांति लाई है। कंप्यूटर मनुष्य की अद्भुत खोजों में से एक है। इसने मानव जीवन के लगभग सभी क्षेत्रों को प्रभावित किया है। शिक्षा मनोरंजन, चिकित्सा, यातायात, संचार आदि क्षेत्रों में कंप्यूटर ने अपनी उपयोगिता सिद्ध की है। इस मौके पर चंदन विश्वकर्मा, शादिका अंदलीब, अखिलेश, शबाना, विशाल, संजीवन, मुकेश, अमन आदि उपस्थित थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed