{"_id":"5b81ad5542c792466b461c07","slug":"11535225173-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खोर, बढ़वलडीह और दिघवट समग्र गांव में चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खोर, बढ़वलडीह और दिघवट समग्र गांव में चयनित
Updated Sun, 26 Aug 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सकलडीहा। सकलडीहा विकास खंड के तीन गांवों का समग्र गांव के लिये चयन हुआ है। इसके बाद से ग्राम प्रधान समेत ग्रामीणों में काफी हर्ष है। केन्द्र और प्रदेश सरकार हर गांव को मॉडल गांव के रूप में विकसित करने की पहल शुरू कर दी है। विकास खंड की तीन गांव खोर, दिघवट और बढ़वलडीहा का समग्र गांव के लिये चयन किया गया है। इससे शासन स्तर से मिलने वाली हर योजना का लाभ समग्र गांव को मिलेगा। इस योजना के तहत गांवों में गोशाला से लेकर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, शौचालय, स्वास्थ्य का विकास प्राथमिकता के आधार पर होगा। इस बाबत बीडीओ गुलाब चन्द्र सोनकर ने बताया कि तीन गांवों का समग्र गांव के लिये चयन शासन स्तर पर किया गया है।ब्यूरो