{"_id":"5a7ded914f1c1ba2268b9628","slug":"11518202257-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सईएन के आश्वासन पर बिजली कर्मचारियों का धरना समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सईएन के आश्वासन पर बिजली कर्मचारियों का धरना समाप्त
Updated Sat, 10 Feb 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
किया विरोध
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। पंद्रह सूत्री मांगों को लेकर अधिशासी अभियंता कार्यालय पर धरनारत बिजली कर्मचारियों ने एक्सईएन के आश्वासन के बाद धरना समाप्त कर दिया। कहा कि एक्सईएन के 25 फरवरी तक समस्याओं के निराकरण का समय मांगा है। यदि वादों पर अमल नहीं किया गया तो कर्मचारी पुन: आंदोलन शुरू कर देंगे।
कर्मचारियों ने कहा कि संविदा कर्मचारियों सहित नियमित कर्मचारियों की समस्याएं भी महीनों से लंबित पड़ी हैं। कर्मचारियों को छठे वेतन का एरियर भुगतान अभी तक नहीं कराया जा सका है। बिजली घरों पर बने आवासों की लंबे समय से न तो मरम्मत कराई गई है ना ही रंग रोगन का कार्य कराया गया है। बरसात के दिनों में छत से पानी टपकता है। बगहीं और मुख्यालय को छोड़कर किसी भी विद्युत सब स्टेशन के कर्मचारी को चेक से भुगतान नहीं किया जाता है। यही नहीं रात्रि के समय स्टेशनों पर जिम्मेदार अधिकारी नहीं रहते हैं, जिससे उपभोक्ताओं की समस्या को सुलझाने में दिक्कत आती है। कर्मचारियों ने जीपीएफ स्लिप देने, वैकल्पिक कर्मचारियों को परिचय पत्र उपलब्ध कराने, सरकारी आवासों से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को हटाने की मांग की। अधिशासी अभियंता एके शुक्ल ने कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता कर समस्याओं के निराकण का आश्वासन दिया। इसके बाद कर्मचारियों ने धरना समाप्ति की घोषणा की। इस अवसर पर रमाशंकर, राजू, शैलेष, जितेंद्र, दीपक, मनोज, दलसिंगार, बाबूलाल, विजय आदि रहे।