{"_id":"5a70c9c44f1c1b87268b7501","slug":"11517341124-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्गावती बालिका इंटर कालेज की छात्राओं ने बनाई वेबसाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्गावती बालिका इंटर कालेज की छात्राओं ने बनाई वेबसाइट
Updated Wed, 31 Jan 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालेज प्रशासन ने छात्राओं को स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित
इलिया। स्थानीय दुर्गावती बालिका इंटर कॉलेज में सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजना बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ की जागरूकता एवं शिक्षा के नए आयाम की जानकारी छात्राओं को प्रदान हो सके, इसके लिए कॉलेज में एक वेबसाइट लांच किया गया है। डीजीआईसी डॉट इन पर क्लिक करके कॉलेज की छात्राओं को नई तकनीक पूर्ण शिक्षा की जानकारी तत्काल उपलब्ध हो सकेगी। इस वेबसाइट के जरिए छात्राओं को विद्यालय के क्रियाकलापों के बारे में भी जानकारी प्रदान हो सकेगी। आगे भी पढ़ने और बढ़ने के लिए यह वेबसाइट सहायक सिद्ध होगी। इस वेबसाइट को बनाने में तमन्य सिंह, तूलिका एवं संतोष ने भरपूर योगदान दिया। वहीं विद्यालय प्रबंधन द्वारा छात्राओं को स्मृति चिह्न देकर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर सुप्रिया द्विवेदी, श्रेया सिंह, परवीन खातून, प्रीति, सुप्रिया राय, प्रियांशी सिंह,हाशिया, अंकिता, प्रतिमा, रुखसार, अंशु यादव,दीप्ति आदि छात्राएं उपस्थित रही।