{"_id":"59e2657a4f1c1ba7678b5e09","slug":"11508009338-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सकलडीहा पीजी कालेज में उपनाम हटवाने को लेकर दो गुट आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सकलडीहा पीजी कालेज में उपनाम हटवाने को लेकर दो गुट आमने-सामने
Updated Sun, 15 Oct 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय पीजी कालेज में शनिवार को नामांकन के दूसरे दिन उपनाम को लेकर छात्र और पुलिस के बीच झड़प हुई। प्रशासनिक अधिकारियों ने निर्धारित तिथि पर चुनाव कराने व उपनाम किसी भी उम्मीदवार का नही जोड़ने की सहमति पर दोनों गुटों के छात्रों को समझा बुझाकर शांत कराया। इस दौरान एसडीएम सीओ सहित कई थाने की पुलिस तैनात रही।
सकलडीहा पीजी कालेज छात्रसंघ चुनाव 23 अक्तूबर को होना है। इसके लिए शुक्रवार को अध्यक्ष पद के लिए सात प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। जिसकी जांच शनिवार को होनी थी। इसी बीच सपा समर्थित प्रत्याशी विकास कुमार यादव के उपनाम को हटवाने के लिए एबीपी प्रत्याशी सौरभ सिंह ने विरोध शुरू कर दिया था। दूसरा गुट उपनाम हटाने को लेकर डटे रहे। अंत में चुनाव अधिकारी डा. उदयशंकर झा और शिकायत निवारण प्रकोष्ठ द्वारा माहौल को शांत बनाये रखने को लेकर सर्व सम्मत से चुनाव टालने का निर्णय लिया गया। इसकी जानकारी होने पर छात्रों का दूसरा गुट हंगामा करने लगा। दोनों गुट के छात्रों द्वारा तनातनी बढ़ने पर पुलिस दोनों गुट को कालेज कैम्पस से बाहर करने लगी। इसी बीच एक गुट ने पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने हल्की लाठी चार्ज करके दोनों गुटों को बाहर निकाला। मौके पर पहुंचे एसडीएम छेदीलाल सिंह व सीओ त्रिपुरारी पांडेय ने चुनाव अधिकारी व कालेज प्रशासन के बीच किसी भी उम्मीदवार का उपनाम न जोडे़ जाने का आश्वासन देकर शांत कराया। इस बाबत चुनाव अधिकारी डा. उदयशंकर झा ने बताया कि किसी भी उम्मीदवार का उपनाम नहीं जोड़ा जायेगा। एक छात्र संघ उम्मीदवार के नामांकन की जांच करायी जाएगी। गलत होने पर कार्रवाई होगी। इस मौके पर बलुआ, धीना, धानापुर आदि थानों की पुलिस फोर्स तैनात रही।